Operate Now: Animal Hospital एक खेल है जिसमें आप जानवरों के अस्पताल की देखरेख करते हैं और यहां आपको मौत से लड रहे हर जानवर की जान को बचाना है। इस खेल में आपको ट्रॉमा सेंटर शैली में कई तरह के कार्यों को पूरा करना है।
Operate Now: Animal Hospital खेल में मुख्य कार्य सर्जी कमरे में होता है। ऑपरेशन टेबल पर मौजूद जानवर को बचाने के लिए आपको स्केलपेल, संदंश और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करना है। खेल में आपको कुत्त, बिल्ली जैसे पालतू जानवरों से लेकर शेर जैसे शिकारी जानवरों का इलाज करना होगा। यह सब आप केवल अपने स्मार्टफोन की टचस्क्रीन की सहायता से कर सकते हैं।
ऑपरेशन के अलावा, आपको जानवरों के अस्पताल को भी प्रबंधित करना है। खेल में आपको नए कमरें बनाने होंगे और नए कर्मचारियों को नियुक्त करना होगा। खेल मे किरदारों के साथ नई कहानियां रची जाती है जोकि टीवी शो का हिस्सा बनने लायक हैं।
Operate Now: Animal Hospital एक शानदार खेल है जिसमें 200 से भी अधिक लक्ष्य शामिल हैं। इसमें यथार्थवादी दृश्य भी हैं जो अनुभवों को अधिक तीव्रता से जीने में मदद करते हैं। यह Operate Now का शानदार उपोत्पाद है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Operate Now: Animal Hospital के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी